उजाला हितैषी ब्यूरो। बुलन्दशहर। आदर्श मानव सेवा फाउंडेशन द्वारा 26 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय बुलंदशहर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की गयी। हम लोग भारतीय संविधान एवं राष्ट्रीय देश के प्रति अपनी आस्था, निष्ठा और श्रद्धा व्यक्त करते हुए एक राष्ट्र तथा एक संविधान में एक राष्ट्रीय ध्वज की अवधारणा के अधीन देश की सभी संस्थाओं को सामाजिक रुप से एकजुटता में एकमत रहना नितांत अपरिहाय है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय बुलंदशहर पर 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फहराया नहीं जाता है, जोकि संघ की मनोदशा संविधान विरोधी, राष्ट्रीय विरोधी व लोकतांत्रिक है। ऐसी स्थिति में संघ को राष्ट्रीय मुख्यधारा में शामिल बनाने के लिए हम लोग राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय बुलंदशहर पर फहराने की मांग करते हैं। जिसके लिए 26 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा संघ कार्यालय बुलंदशहर पर फहराये जाने के लिए हम सभी ने मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। वही 26 जनवरी 2021 को संघ कार्यालय से बुलंदशहर पर राष्ट्रीय ध्वज नही फहराया गया तो स्थिति खेद जनक होगी। इस स्थिति में हम राष्ट्रवादी सभी संगठन के लोग संघ कार्यालय पर जाकर स्वयं राष्ट्रीय ध्वज फारायेंगे क्योंकि यह हम सभी के लिए सुखद एवं गौरव पूर्ण है। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हमारे ज्ञापन को गंभीरता से लेकर हमारी मांग पूरी करेंगे। धरने में धर्म सिंह एडवोकेट चेयरमैन, देवेंद्र सिंह लोधी राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय ज्ञान पार्टी, नेपाल सिंह लोधी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय क्रांति पार्टी, मुनीर अकबर पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, चौधरी चंद्रपाल सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्श मानव सेवा फाउंडेशन, शशिपाल एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
Breaking News
लखनऊः कोर्ट ड्यूटी में लापरवाही के आरोपी चौकी प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी सस्पेंड
किसानों के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली राजभवन घेराव में पहुंचे राहुल-प्रियंका
किसान सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित समिति से खुश नहीं, मगर जारी रखेंगे बातचीत : राकेश टिकैत
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 295 नए मामले, 10 लोगों की मौत
पीएम मोदी 23 जनवरी को जाएंगे बंगाल, सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल